मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम के तहत नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में पौधारोपण

Spread the love

खानपुर हर्ष।नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालावाली के प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि स्वयं सेवियों को सम्मनित किया।


कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गयी। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानी देश की धरोहर हैं जिनका सम्मान करना हमारा परम दायित्व है। कालेज प्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम भाग्यशाली है कि हमारे देश ने हमे जीने के लिये एक खुशहाल जीवन दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों तथा वीरांगनाओं को सम्मान देना है। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोवर्धनपुर के शिक्षक रूस्तम सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अभियान की शुरूआत प्रत्येक भारतीय में देशभक्ति और अपनी मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम की भावना को प्रेरित करने के लिये की है।


‘‘ मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम के तहत अतिथियों तथा स्वयं सेवियों ने प्रण पंच शपथ ग्रहण की तथा अमृत वाटिका में पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति समर्पण की भावना व्यक्त की।
इस अवसर पर ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ विषय पर निबन्ध व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में अंजु, पायल, सरिता तथा निबन्ध प्रतियोगिा में काजल, नयना, अन्नू ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता स्वयं सेवियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। ऑन लाइन प्रतियोगिता के अन्तर्गत भी स्वयं सेवी छात्राओं को विशिष्ट अतिथि रूस्तम सिंह ने प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी मीनू यादव ने किया।


इस अवसर पर बलराम गुप्ता, प्रमोद कुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, मिनाक्षी, विजय कुमार, डॉ0 पारस कुमार, अंजुली गुप्ता, बबीता देवी, संजय गुप्ता, सुधा रानी, कुशमणि चौहान, डॉ0 रंजना, अखिल वर्मा, नूतन, रूबी देवी, सोमेन्द्र सिंह पंवार, अमित कुमार, विशाल भाटी, ओमपाल सिंह, अशोक कुमार, बृजपाल, सुन्दर, जावेद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।


Spread the love