समाजसेवी मुबशशीर ने कहा भारी वर्षा से बचाव हेतु नगर निगम द्वारा कार्य किया जा रहा है।

Spread the love

रुड़की।मानसून की लगातार हो रही भारी वर्षा से जहां पूरा प्रदेश जलमग्न है,वहीं हरिद्वार जनपद भी पूरी तरह से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है।जनपद की नदियां पूरी तरह उफान पर हैं और हो रही भारी वर्षा के चलते रुड़की नगर भी पूरी तरह से वर्षा के पानी में डूबा हुआ है।सबसे खौफनाक स्थिति रुड़की के रामपुर चुंगी की है,जहां भारी जलभराव होने पर लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी मोहम्मद मुबशशीर से मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला सोत निकट सिटी पब्लिक स्कूल से लेकर पूर्ण नाथ बाबा की समाधि स्थल तक क्षेत्र के मुख्य नाले की दीवार भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई जिसको नगर निगम की टीम द्वारा जेसीबी की सहायता से मलवा नाले से निकाल कर क्षेत्रवासियों को जलभराव थोड़ी सी राहत मिली है इस मौके पर समाजसेवी मोहम्मद मुबशशीर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौके पर मौजूद रहे और नगर निगम टीम द्वारा कार्य को सफलता पूर्वांक किया गया


Spread the love