
खानपुर ढंडेरा मिलाप नगर हर्ष।लगातार भारी वर्षा के चलते हुए रुड़की के आसपास के क्षेत्रों में भारी जल भर जाने के कारण लोगों को अच्छा खासा परेशानी का सामना देखना पड़ रहा है कई जगह अभी भी ऐसी है जहां पर जल की निकासी नहीं हो पाई है जैसे कृष्णा नगर शक्ति विहार ढंडेरा मिलाप नगर अशोकनगर आदि क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इंटक जिला अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर संग धर्मपत्नी रिंकल ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की परेशानियों को जानने की कोशिश और अपनी पत्नी संग गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए आज राशन किट बनाकर लोगों को घर-घर जाकर वितरित की जिसमे चावल आटा दाल आदि घर का खाने पीने का जरूरी सामान लोगो तक पहुंचाने का काम किया इंटक जिला अध्यक्ष हरिद्वार उदय सिंह पुंडीर ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा है हम सब का फर्ज बनता है कि जो लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं छोटे बच्चे भी घरों में हैं महिलाएं भी हैं रोज अपनी मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं उनके लिए आज मेहनत मजदूरी करने के लिए कुछ भी नहीं है ऐसे लोगों के लिए हमने एक छोटी सी कोशिश की है क्षेत्र में गरीब जरूरतमंद लोगों को खाने पीने के समान की किट वितरित की जाये उन्होंने कहा की लगातार मूसलाधार बारिश होने की वजह से गरीब मजदूरों को खाने-पीने के साथ साथ जलभराव की समस्या से भी लगातार परेशान होना पड़ रहा है कई लोग मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। ऐसे मजदूरों के लिए खाना-पीना भी मुश्किल हो गया है। बावजूद लोगों ने धैर्य नहीं खोया और दुख सहकर भी अपने घरों में रह रहे हैं। इन जरूरतमंदों के लिए एक छोटी सी कोशिश की है ताकि घरों में बंद लाचार जरूरतमंदों की जरूरत पूरी हो सके । जिले में कई ऐसे लोग हैं जो जिनके मकान टूट गए हैं खाने पीने की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बरसात के पानी से बीमारी होने की भी आशंका हो सकती है जरूरतमंदों की मदद को अपना फर्ज बना लिए हैं। उदय सिंह पुंडीर ने आज ऐसे लोग जरूरतमंदों की मदद कर लोगों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। रोजाना मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले गरीब व नि:सहाय परिवारों को कुछ राहत मिले इस मौके पर शाका सीमा पंत महामंत्री इंटक आदि मौजूद रहे
