सुनहरा वटवृक्ष  स्थित शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों तथा नगर के कुछ अन्य गणमान्य लोगों ने अपने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Spread the love

रूडकी हर्ष।स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वाधान में प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को प्रातः 10 बजे 10 मिनट शहीदों के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत आज रुड़की में ऐतिहासिक सुनहरा वटवृक्ष  स्थित शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों तथा नगर के कुछ अन्य गणमान्य लोगों ने अपने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।यह वही वटवृक्ष है जहां आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों ने 152 देशभक्तों को एक ही दिन में फांसी पर लटका दिया था।

संगठन के अध्यक्ष देशबंधु ,कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी,अमर शहीद जगदीश वत्स के भांजे श्रीगोपाल नारसन ,डा.संजीव सैनी , रणवीर सिंह रावत,हरि शंकर सैनी, मोहम्मद मतीन, अनूप बंसल, यादवेंद्र शरण,श्रीमती राजबाला देवी, श्रीमती राजकुमारी सैनी ,नीतू सैनी ,औरव, गुनगुन ,प्रियंका सैनी,दीपिका सैनी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अनूप बंसल ने अपने दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय  श्याम लाल का जीवन परिचय तथा स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े उनके कई प्रेरक प्रसंगों को सुनाया।बाद में  सभी लोग ब्लॉक रुड़की  स्थिति स्मृति स्तंभ पर गए तथा वहां भी  स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।जबकि ब्लॉक भगवानपुर में नवीन शरण निश्चल के नेतृत्व में स्मृति स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित किए जाने का कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर  राजीव सैनी, मोहित सैनी, श्रीमती रंजीता, श्रीमती कविता, श्रीमती कमलेश सैनी, श्रीमती मधु सैनी ,राजपाल सिंह तथा इंजीनियर प्रवीण सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।


Spread the love