कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Spread the love

राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया

रूडकी हर्ष मोहनपुरा। जिला एवं महानगर किसान कांग्रेस के तत्वावधान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी का जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मोहनपुरा स्थित पूर्व राज्यमंत्री मेलाराम प्रजापति के आवास पर आयोजित हुआ।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार ने कहा कि राहुल गांधी देश के गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने वाले जननेता हैं। उनके संघर्ष और समर्पण से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम का संचालन किसान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी ने किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है और लोकतंत्र की मजबूती के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।पूर्व राज्यमंत्री मेलाराम प्रजापति ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा आवाज उठाई है। प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी ने कहा कि राहुल गांधी की सोच देश के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की है और उनके नेतृत्व से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती है।वरिष्ठ पत्रकार एवं कांग्रेस नेता सुभाष सैनी ने कहा कि राहुल गांधी का संघर्ष और जनसेवा का संकल्प देश के लिए प्रेरणादायक है। प्रदेश प्रवक्ता गोपाल नारसन ने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं और उनकी आवाज देश के करोड़ों लोगों की आवाज बन चुकी है।कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान, सेवादल जिलाध्यक्ष सुशील कश्यप, चौ. रामपाल सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मकसूद हसन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उम्मेद गाजी, युवा नेता एडवोकेट जसविन्दर, युवा नेता विशाल शर्मा, राजन त्यागी, मदन प्रजापति, अनिल पांचाल, पवन प्रजापति, बुनेश कुमार, नरेंद्र सिंह उपाध्याय, शक्ति प्रताप, शेर सिंह प्रजापति, सुशील कुमार, अंकित कुमार, आदिक, अर्पित, सलमान खान और सतकुमार सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *