जनसेवा को मिला सम्मान, संजय अरोड़ा बने उत्तराखंड परिवहन प्राधिकरण के सदस्य

Spread the love

समाजसेवी वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा बने उत्तराखंड परिवहन प्राधिकरण के सदस्य, रुड़की में खुशी की लहर


रुड़की हर्ष। सामाजिक सरोकारों, जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पित कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ समाजसेवी संजय अरोड़ा को उत्तराखंड परिवहन प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस अवसर पर सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
अपनी नियुक्ति पर संजय अरोड़ा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी , माननीय परिवहन मंत्री श्री प्रदीप बत्रा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट तथा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
संजय अरोड़ा लंबे समय से रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। जरूरतमंदों की सहायता, जनहित के मुद्दों को उठाने तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में उनके योगदान को क्षेत्र में विशेष सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।
उन्होंने कहा कि परिवहन प्राधिकरण के सदस्य के रूप में उनकी प्राथमिकता आम जनता को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करना होगी। साथ ही परिवहन व्यवस्था से जुड़े जनहित के मुद्दों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास भी किया जाएगा।
उनकी नियुक्ति पर समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। लोगों का मानना है कि संजय अरोड़ा के अनुभव, सामाजिक प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना का लाभ प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को मिलेगा तथा वे अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *