समाजसेवी पंडित गौरव शर्मा ने फिल्म जगत की मशहूर अदाकाराओं से मुलाकात उत्तराखंड फिल्म जगत को लेकर बातचीत की।

Spread the love

हर्ष उत्तराखंड।युवा समाजसेवी पंडित गौरव शर्मा ने आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्रीज की मशहूर अदाकारा मंदाकिनी और मीनाक्षी शेषाद्रि से मुलाकात कर उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्रीज बारे में अपनी बात को रखा उन्होंने बताया की फिल्म जगत जो केवल एक मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि समाज में छुपी हुई कुर्तियां को भी उजागर करने का काम करता है और हमारे जीवन से जुडी कहानियों को पर्दे पर प्रदर्शित कर उन्हें यादगार बना देता है। हमें उन फिल्मों को जरुर देखना चाहिए जो हमारे परिवार हमारे समाज हमारे पर्यावरण और हमारे देश की विभिन्न संस्कृतियों को दर्शाती हो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्रीज की मशहूर अदाकारा से उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने की बात कही गौरव ने बताया उत्तराखंड प्रदेश पूरी दुनिया के अंदर अपनी खूबसूरती और संस्कृति से पहचाना जाता है देवतुल्य उत्तराखंड संगीत नृत्य और अपनी भाषा शैली और पर्यावरण को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है जहां पर ऐसे कलाकार जो आज फिल्म इंडस्ट्रीज के अंदर अपनी कला के दाम पर अपने प्रदेश और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं उन्होंने कहा आने वाले समय में उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्रीज मुंबई इंडस्ट्रीज जैसा नज़र आयेगा क्योंकि उत्तराखंड अपनी सौंदर्यता के बल पर फिल्म इंडस्ट्रीज के अंदर चार चांद लगा देता है आज भी फिल्म जगत के बड़े कलाकार उत्तराखंड में आकर बनाना चाहते हैं और बना रहे हैं

गौरव ने कहा कि उत्तराखंड में विभिन्न प्रकार की कला छुपी हुई है घरेलू फिल्म जगत को अगर हम बढ़ावा दे तो वह दिन दूर नहीं जब उत्तराखंड में भी और बड़े लेवल की फिल्में क्षेत्रीय कलाकारों को लेकर बनाए जा सकती हैं क्योंकि यहां पर कलाकारों की कोई कमी नहीं है यहां पर कवि और शायर भी मौजूद हैं जिनकी लेखनी में जादू है उन्होंने कहा कि संगीत आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का काम करता है अर्थात संगीत हमें जीने की कला भी सिखाता है हमें अपनी संस्कृति और सभ्यता से जुड़े रहना चाहिए।


Spread the love