भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन।

Spread the love

भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन।

दिनांक 8 अगस्त को भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह गठन राज्य से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में किया गया है, जिससे संगठन को मजबूत आधार और प्रभावशाली नेतृत्व प्रदान किया जाए। इंटक द्वारा निकट भविष्य में सभी प्रदेशों के अध्यक्षों की नियुक्ति और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार भी शीघ्र ही किया जाएगा।

संरक्षक मंडल में पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी, पूर्व मंत्री डॉ. संजय पालीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम सागर पुरी, वरिष्ठ नेता कलीम खान,वरिष्ठ नेता सुभाष सैनी,वरिष्ठ नेता सेठपाल परमार,वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता, चौधरी योगेंद्र सिंह, प्रभात शर्मा, कृष्ण लाल, ठाकुर रणवीर सिंह, अर्जुन पूनिया को शामिल किया गया है। इन वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में इंटक मजबूती से कार्य करेगा।

कार्यकारिणी में चौधरी वीरेंद्र सिंह, ठाकुर राजपाल सिंह, सुरेश प्रधान, अनुज गोस्वामी, डॉ. अतारहमान, कृष्ण गोपाल शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शिव कुमार, सुशील यादव, प्रदीप आहूजा, प्रमोद भटनागर को राष्ट्रीय महासचिव, विशाल शर्मा को राष्ट्रीय महासचिव के अतिरिक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता, विनोद कुमार वरिष्ठ अधिवक्ता दिल्ली को राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार, मुसरत अली, अजय राठौर, दीपक चौहान, उम्मेद गाजी, मकसूद हसन, सचिन सोनकर, राशीद अली को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्रवण गिरी गोस्वामी द्वारा सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं गई और कहा कि नव गठित कार्यकारिणी इंटक की गतिविधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारे प्रेरणास्रोत पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय दिनेश शर्मा सुंदरियाल जी की नीतियों को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचना इंटक की प्राथमिकता है, हम सभी को उनके बताए मार्ग को प्रशस्त करना है।


Spread the love