
रूडकी हर्ष। आम नागरिक मंच दल के अध्यक्ष द्वारा पर्यावरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए दुनिया भर में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है आज का दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों को याद दिलाया जाए कि पर्यावरण से ही जीवन का संचय है पर्यावरण अगर दूषित हो गया तो सांसे रुक जाएगी हमें अपने पर्यावरण का खासकर ध्यान रखना चाहिए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए सबसे बड़ा कारण आज बाजारों में पॉलिथीन का इस्तेमाल होना है ‘पर्यावरण दिवस के मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर दीपक कुमार लाखवान आईआईटी रुड़की के गणित विभाग से पढ़ाई पूरी करने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं उनका कहना है कि जीवन जीना ही नहीं…बल्कि जीवन देने वाले के लिए भी कुछ करना है हमें पर्यावरण को बचाना है पर्यावरण से सीखना चाहिए यदि हमारे जीवन में एक भी चीज कम हो जाए जैसे पानी हवा तो हमारा जीवन समाप्त हो जाएगा इसी तरह से पर्यावरण का हमें बहुत ख्याल रखना चाहिए पर्यावरण को दूषित ना करें और ना होने दें परमात्मा का दिया हुआ तोहफा है पर्यावरण हमें दुनिया भर में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने के लिए पर्यावरण जागरूकता महत्वपूर्ण है और पर्यावरण के अपरिहार्य पहलुओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और एक स्थायी दृष्टिकोण के माध्यम से इसे पूरी तरह से बचाने की आवश्यकता’ है प्लास्टिक प्रदूषण के बढ़ते कारण से पर्यावरण के लिए एक गंभीर चुनौती है जिसे हमें रोकना होगा और पॉलिथीन प्लास्टिक से बने सामानों से बचना होगा अगर आज को सुरक्षित करना है तभी कल की शुरुआत होगी पर्यावरण दिवस प्रतिदिन मनाना चाहिए यह मात्र एक दिवस ऐसा है जिसको ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने चाहिए प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा लोगों को पर्यावरण से जोड़ना चाहिए जितना ज्यादा हो पौधारोपण करें और जीवन को सुख में और पर्यावरण सुरक्षित रखें तभी जीवन संभव है
