
हरिद्वार हर्ष,विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर में अनेक प्रतियोगिताओं के साथ ब्लाक मुख्यालय पर पर्यावरण रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिये हमें सामूहिक रूप से मिलकर प्रयास करने होंगे। कालेज प्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण को सबसे अधिक खतरा प्लास्टिक कचरे से हो रहा है। ऐसी स्थिति में जब तक प्लास्टिक उत्पादन पर रोक नहीं लगेगी तब तक इससे निजात पाना मुश्किल होगा। योग प्रशिक्षक मेनका रानी ने कहा कि वृक्षों का अंधाधुंध कटान भी पर्यावरण के लिये खतरे की घंटी बजा रहा है। उन्होंने अधिकाधिक पौधारोपण पर जोर दिया। उपप्रधानाचार्य सुरेशचन्द कवटियाल ने कहा कि बिजली के मोटर, पंखे, लाइट का प्रयोग आवश्यकता पड़ने पर करें बाकी समय में बन्द रखें। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती मन्दिर में दीप प्रज्वलन से हुयी। प्रोग्राम का सफल संचालन एन0सी0सी0 अधिकारी डॉ0 पारस चौधरी ने किया।
अतिथियों द्वारा प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में खूशबू, परी, गायत्री, (जूनियर वर्ग), विभा बंसल, आरजू, ईशा (सीनियर वर्ग) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबन्ध प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में भावना, अंजु, कशिश तथा सीनियर वर्ग में अनामिका, नीलम सैनी, शताक्षी क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में समीक्षा, कशिश, वंशिका तथा सीनियर वर्ग में काजल, अनामिका, नैना को पुरस्कृत किया गया।
मेहंदी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सानिया, कशिश, रविता तथा सीनियर वर्ग में कामनी, लविशना, लक्ष्मी, स्लोगन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सानिया, विपाशा, शिवानी तथा सीनियर वर्ग में मानसी, मधु काम्बोज, पायल ने बाजी मारी । रंगोली प्रतियोगिता में लक्ष्मी, मानसी ने प्रथम शगुन, अन्नू, शिवानी ने द्वितीय तथा कोमल, पारूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पर्यावरण नाटिका तथा संास्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को भी मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर प्रमोद कुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, मीनू यादव, सविता धारीवाल, गायत्री, विजय कुमार, मिनाक्षी, अंजुली गुप्ता, बबीता देवी, संजय गुप्ता, सुधा रानी, डॉ0 रंजना, नूतन, सोमेन्द्र सिंह पंवार, अमित कुमार, विशाल भाटी, ओमपाल, बृजपाल, सुन्दर, अशोक कुमार, जावेद, आदि उपस्थित रहें।
