पर्यावरण की सुरक्षा करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो जीवन सुरक्षित रहेगा पुंडीर

Spread the love

रूडकी हर्ष।विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आज जिला अध्यक्ष (इंटक) उदय सिंह पुंडीर ने कहा कि पर्यावरण को समर्पित एक दिन है और पर्यावरण के मुद्दों के बारे में आम लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। यह विभिन्न समाजों और समुदायों के लोगों को उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने के साथ-साथ पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों को विकसित करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करता है। हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए पर्यावरण को बचाने तथा इसे सुरक्षित रखने के लिए हम सभी को पर्यावरण का सम्मान करना चाहिए पेड़ पौधों रोपण करना होगा तो प्रदूषण रोकने में भी सफलता मिलेगी पर्यावरण को सुरक्षित रखने इस मुहिम में किसी एक की नहीं बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी बनती है पर्यावरण की सुरक्षा करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो जीवन सुरक्षित रहेगा पुंडीर ने कहा कि पर्यावरण दिवस हमें प्रतिदिन मनाना चाहिए और पर्यावरण की सुरक्षा और पौधारोपण को ज्यादा से ज्यादा करना ताकि शुद्ध हवा शुद्ध जल पर्यावरण को शुद्ध करता है जीवन प्रदान करता है


Spread the love