बहन के लिए भाई ने घर-घर जाकर मांगे वोट बसपा मेयर प्रत्याशी सत्यवती वर्मा

Spread the love

जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे चुनावी सभाओं से लेकर जनसंपर्क अभियान तेज हो चला है। प्रत्याशी जीत के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। सभी अपने वादे और इरादे से मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं। प्रत्याशियों की चुनाव प्रचार की गति भी काफी बढ़ गई है। इन दिनों नगर निकाय चुनाव रुड़की बसपा मेयर प्रत्याशी श्रीमती सत्यवती वर्मा के पक्ष में एडवोकेट संजीव वर्मा ने चुनावी सभा के साथ-साथ नगर के विभिन्न वार्डों में चुनाव प्रचार के दौरान बहन सत्यवती वर्मा के पक्ष में वोट डालने की जनता से अपील की। सुबह घर से निकलने के बाद प्रत्याशी देर रात ही घर पहुंच पा रहे हैं। कड़ी मेहनत और परिश्रम कर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बसपा प्रत्याशी श्रीमती सत्यवती वर्मा के भाई एडवोकेट संजीव वर्मा अपनी बहन के लिए वोट मांगे इस दौरान सैकड़ो समर्थकों के साथ आज नगर में कई वार्डों में भ्रमण कर वोट मांगने का काम किया राजेंद्र नगर बोट क्लब मतलबपूर रामनगर हाइडल कॉलोनी सुनहरा आदि कई वार्डों में घर घर जाकर वोट मांगे इस दौरान सैकड़ो समर्थक इस यात्रा में शामिल रहे


Spread the love