अशोक नगर में हुआ उदय पुंडीर का जबरदस्त स्वागत जनता जनार्दन का मिल रहा है समर्थन

Spread the love

अशोक नगर में हुआ उदय पुंडीर का जबरदस्त स्वागत
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में पूरे समर्थन का भरोसा

हर्ष

ढंढेरा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी उदय पुंडीर ने कहा है कि वे स्थानीय निवासी हैं इसलिए क्षेत्र की समस्याओं से बेहतर वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास का उनका प्लान तैयार है। बस बात इतनी है कि नगर पंचायत के मतदाताओं का जनमत उनके पक्ष में बन जाए। उन्होंने अपील की कि क्षेत्र के लोग उनके चुनाव निशान पर मुहर लगाकर उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनें।

उदय सिंह पुंडीर यहां अशोक नगर क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए पहुंचे थे। इस अभियान में उनके साथ पार्टी नेता डॉ राकेश गौड़ सहित कई कार्यकर्ता थे। क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें पूरे समर्थन का भरोसा दिलाया। लोगों ने उन्हें अपने क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया और उनके द्वारा अतीत में किए गए कार्यों की सराहना भी की। लोगों ने कहा कि वे इस बात से वाकिफ हैं कि बरसों से उदय पुंडीर क्षेत्र की समस्याओं के निवारण में लगे रहते हैं। उन्होंने रुड़की-लक्सर मुख्य मार्ग पर जल भराव की समस्या के निवारण के लिए महती प्रयास किए थे। साथ ही उन्होंने इस ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस दौरान डॉ राकेश गौड़ ने कोविड काल में उदय पुंडीर द्वारा निस्वार्थ भाव से की गई लोगों की सेवा का स्मरण कराया और बताया का कि उदय पुंडीर समाज के सभी वर्गों के प्रति नितांत निरपेक्षता की भावना रखने वाले व्यक्ति हैं जो सबके सुख-दुख में शामिल रहते हैं और सबके काम आते हैं। उन्होंने कहा कि उदय पुंडीर काम करने वाले चिंतन शील व्यक्ति हैं। उदय पुंडीर ने अपनी उम्मीदवारी के प्रति लोगों से भावुक अपील करते हुए अपने लिए समर्थन की मांग की।


Spread the love