
रुड़की नगर की जनता की सेवा भाव के लिए चुनाव मैदान में आई हूँ
बसपा प्रत्याशी सत्यवती वर्मा ने कहा जनता जनार्दन का अपार समर्थन मिल रहा है
रूडकी नगर निगम मोहनपुरा में बसपा प्रत्याशी सत्यवती वर्मा के पक्ष में वोट मांगते हुए एडवोकेट संजीव वर्मा ने कहा कि बहन सत्यवती वर्मा को क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिल रहा है उन्होंने कहा कि क्षेत्र की तरक्की के लिए और जटिल पानी की निकासी के लिए मैप तैयार कर ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा ताकि शहर में जल भराव की समस्या से क्षेत्र की जनता को छुटकारा मिल सके उन्होंने कहा कि बहन सत्यवती वर्मा जनता की सेवा भाव के लिए चुनाव मैदान में आई है इस बार अगर जनता ने मौका दिया तो रुके हुए विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा उन्होंने कहा लोगों की सेवा और विकास कार्यों के लिये हम हर समय मौजूद है मोहनपुरा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल चौधरी ने कहा कि समाज के लोगों की उन्नति को लेकर बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती हर संभव प्रयास में हमेशा लगी रहती हैं। समाज के उत्थान और क्षेत्र के विकास के लिये बसपा को वोट दें। वहीं प्रत्याशी सत्यवती वर्मा ने कहा कि जीतने के बाद क्षेत्र में भरपूर विकास कार्य किये जायेंगे। उन्होंने चुनावी निशान हाथी पर मोहर लगाकर विजयी बनाने कि अपील की। आपको बता दें एडवोकेट संजीव वर्मा जो वर्षों से सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं इस बार जनता के बीच जाकर बहन सत्यवती वर्मा के लिए वोट मांग रहे हैं जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है
