
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुड़की में किया जनसभा को संबोधित भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल के पक्ष में मांगे वोट
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज रुड़की में विधानसभा को संबोधित किया। रुड़की में आयोजित जनसभा के दौरान सतपाल महाराज ने मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे भाजपा को वोट देकर अपने क्षेत्र के विकास में योगदान करें।इस अवसर पर अनीता देवी अग्रवाल ने भी मतदाताओं को संबोधित किया और उन्हें आश्वासन दिया कि वे अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझेंगी और उनका समाधान करने के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि वे भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों पर आधारित अपना काम करेंगी और अपने क्षेत्र के विकास में योगदान करेंगी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण संधू,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा , संजय प्रजापति, वीरेंद्र सैनी, आचार्य रमेश सेमवाल, आचार्य रजनीश शास्त्री, आदित्य रोड, दमयंती नेगी,सनी नारंग, गौरव शर्मा,अभिनव कुमार, मांगेराम प्रजापति, प्रतिभा चौहान, ममता राणा,नमन सचदेवा, सुरेश कुमार माहेश्वरी, हरिश्चंद्र अरोड़ा, योगेश शर्मा, जगत सिंह, अंकुश राणा ,ईश्वर दयाल अग्रवाल , तेजपाल सिंह, गीता मलिक आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं वार्डवासी उपस्थित रहे
