
23 जनवरी को नगर निगम चुनाव के वोटिंग होना है लेकिन जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे ही प्रत्याशियों में और कार्यकर्ताओं में जोश नजर आ रहा है लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर वोटरों में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं लेकिन जनता ने भी अभी तक यह साफ निर्देश नहीं दिया है कि वह किसको अपना मेयर प्रत्याशी चुनेगी लेकिन यह भी स्पष्ट हो गया है के जनसेवक के साथ-साथ एक पढ़े लिखे और साधारण व्यक्तित्व रखने वाली छवि को ही अपना मेयर बनाएगी बहुजन समाज पार्टी कार्यालय का शुभारंभ बांदा रोड रुड़की में किया गया जिसमें सैकड़ो के तादाद में मौजूद समर्थकों ने मिलकर यह आश्वासन दिया के इस बार श्रीमती सत्यवती देवी को ही अपना प्रत्याशी चुनेगी मौके पर मौजूद भारतीय किसान यूनियन तोमर की जिला अध्यक्ष अंजुम पठान ने भी श्रीमती सत्यवती देवी को अपना समर्थन दिया और कहां की क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से जनता को प्रत्येक दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे पानी की निकासी सफाई व्यवस्था गरीब बच्चों के लिए अच्छी एजुकेशन का इंतजाम अन्य विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी को मिलना चाहिए इन्हीं सब मुद्दों को लेकर बसपा प्रत्याशी श्रीमती सत्यवती देवी चुनाव मैदान में है जनता का भी पूर्ण समर्थन मिलता नजर आ रहा है खासकर महिलाओं में खासा खुशी का माहौल है इस मौके पर समाजसेवी संजीव वर्मा ने जनता से अपील की है ईमानदार योग्य शिक्षित प्रत्याशी को ही चुने ताकि क्षेत्र का विकास हो सके उन्होंने कहा बहन सत्यवती देवी चुनाव मैदान में है जोकि क्षेत्र के विकास और तरक्की के लिए चुनाव लड़ रही हैं उन्होंने कहा कि हर समाज का समर्थन आज बहन सत्यवती को मिल रहा है कार्यालय के उद्घाटन के दौरान सैकड़ो की संख्या में समर्थक मौजूद रहे
