
हरिद्वार हर्ष। आज राष्ट्र सेविका समिति के हरिद्वार विभाग का प्राथमिक शिक्षा वर्ग दिनांक 25 मई 2023 से 31 मई 2023 तक वासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर में लगाया गया जिसमें रुड़की जिले एवं हरिद्वार जिले से आई 126 बहनों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में शारीरिक बौद्धिक प्रशिक्षण हेतु विभिन्न कालांश चलाए गए। जिसमें दंड, यष्टि, नियुद्ध, गण समता , योगचाप थे। बौद्धिक सत्र में विभिन्न विषयों को लेकर विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा बहनों का मार्गदर्शन किया गया । समाज और राष्ट्र में नारी के सशक्तिकरण पर बल दिया गया।वर्ग के दिनों में माननीय का आगमन रहा। जिसमें प्रथम दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड प्रांत के प्रांत प्रचारक डॉ0 शैलेंद्र का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत कार्यवाहिका श्रीमती भावना त्यागी , प्रांत सह कार्यवाहिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा , प्रांत निधि प्रमुख रेखा झा का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वर्ग की मुख्य शिक्षिका रितिका रही। वर्ग अधिकारी हरिद्वार विभाग की विभाग कार्यवाहीका दीपशिखा शर्मा रही।वर्ग में विभिन्न दायित्ववान बहनों का पूर्ण सहयोग रहा।जिसमे रुड़की जिला कार्यवाही का श्रीमती मनीषा सैनी , हरिद्वार जिले की जिला कार्यवाहीका, वंदना हरिद्वार नगर की नगर कार्यवाहीका श्रीमती सरिता , रुड़की जिले के जिला संपर्क प्रमुख, बबिता , नगर बौद्धिक प्रमुख ऋतु सैनी, अन्य व्यवस्थाओं में श्रीमती नीलम सिंह , नीलम, गरिमा हिना व अन्य बहनों का सहयोग प्राप्त हुआ।
