कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी लगातार बूथ मजबूत करने का काम कर रहे हैं

Spread the love

रूडकी हर्ष।आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के झबरेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अतीकुर्रहमान ने अपनी ब्लाक कार्यकारिणी घोषित की। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी मोके मौजूद रहे इस मोके पर अपने विचार व्यक्त करते हुये ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि कांग्रेस के विचारधारणा सभी वर्गों को मजबूत करते हुए सामूहिक एवं समावेशी विकास की है। पिछड़े वर्ग के हित के लिए संघर्ष करने का कार्य मिलजुलकर किया जाएगा।वक्ताओ ने अपने विचार रखते हुये कहा कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती हैँ आने वाले समय मे और मजबूती के साथ संगठन को मजबूत किया जायेगा ताकि घर घर तक पहुंच कर बूथ को मजबूत किया जायेगा

कार्यकर्म मे प्रदेश कार्डिनेटर रणवीर नागर, कांग्रेस नेता सुखमेन्द्र वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष मौ मुब्बशीर उपस्थित रहे और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।इस अवसर पर गायत्री अस्पताल, गुलाब नगर स्थित ओबीसी विभाग कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर इनाम, समशेर, महासचिव पद पर सलीम, नदीम, हर्ष चौधरी, रियासत, सचिव पद पर शुभम, तसलीम, शाहनवाज, अहकाम, मुजम्मिल, महबूब एवं कोषाध्यक्ष जाबिर को बनाया गया।


Spread the love