बड़े पर्दे की फिल्म मे अजीत वर्मा के साथ नजर आएंगे यश शुक्ला

Spread the love

फिल्म निर्देशक अजीत वर्मा उत्तराखंड फिल्म जगत को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं

देहरादून में पैदा हुए मुंबई में पिछले 30 वर्षों से फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है

अब उत्तराखंड के क्षेत्रीय कलाकारों को मौका दे रहे हैं बड़े पर्दे की फिल्में काम करने का

बड़े पर्दे की फिल्म मे अजीत वर्मा के साथ नजर आएंगे यश शुक्ला

देहरादून(हर्ष) अब उत्तराखंड फिल्म अदाकारों की पहली पसंद बना है लगातार कई बड़ी फिल्में उत्तराखंड में निर्माण की गई है और कहीं छोटी फिल्में उत्तराखंड के कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच दे रही है फिल्म निर्देशक अजीत वर्मा जो कि उत्तराखंड के रहने वाले पिछले 30 वर्षों से मुंबई में रहकर कई बड़ी फिल्में बना चुके हैं और कई फिल्मों में अपनी कला का हुनर दिखा चुके हैं अजीत वर्मा ने कहा अब इंडियन सिनेमा की पहली पसंद उत्तराखंड है जहाँ पर आये दिन मुंबई के कलाकार उत्तराखंड की हसीन वादियों मे फ़िल्म बनाने की पहली इच्छा रखते है निर्देश अजीत वर्मा ने कहा की उत्तराखंड में कलाकारों की कोई कमी नहीं है अब उत्तराखंड के कलाकारों को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश कर रहे हैं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य अपनी संस्कृति सभ्यता और सौंदर्य के लिए विश्व प्रसिद्ध है और कई बड़े कलाकार उत्तराखंड को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं ताकि क्षेत्रीय कलाकारों को भी मौका मिल सके उत्तराखंड के कलाकार आज पूरी दुनिया में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं आपको बता दें कि पिछले दिनों उत्तराखंड के रुड़की नगर में फिल्म निर्देशक अजीत वर्मा अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे जहां पर उन्होंने बड़े पर्दे की फिल्म की शूटिंग की अजीत वर्मा ने कहा कि छोटे शहरों में बड़े कलाकार बसते हैं बस उनको निखारने की आवश्यकता है और एक मंच उनको दिया जाए तो वह बड़े पर्दे पर भी अपनी कला का प्रदर्शन बड़े ही कुशल ढंग से कर सकते हैं हाल ही में मुंबई में चल रही शूटिंग यश शुक्ला के साथ नजर आएंगे अजीत वर्मा


Spread the love