
माली’ ने दिया पर्यावरण बचाओ का संदेश
-पूरी तरह उत्तराखंड में निर्मित है माली, शिव सी.शेट्टी ने किया है निर्देशित
-सिल्वर सिटी में प्रदर्शित इस फिल्म को पहले ही दिन मिली जबर्दस्त सफलता
देहरादून(हर्ष दैनिक विश्वा मानव उत्तराखंड )फिल्म निर्माण के लिए उत्तराखंड मुफीद साबित हो रहा है। बालीवुड के फिल्म निर्माताओं को भी उत्तराखंड की वादियां लुभा रही हैं। ऐसे में राज्य में फिल्मों की शूटिंग का सिलसिला सा चल पड़ा है। इसका फायदा जहां राज्य के फिल्म निर्माताओं को भी पहुंच रहा है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी सामने आ रही हैं।
हाल ही में एक और फिल्म का निर्माण उत्तराखंड में हुआ है, जिसकी धमक विदेशी फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई-सुनाई दी है। ‘माली’ नाम की इस फिल्म में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है। निर्देशक शिव सी. सेठी निर्देशित यह फिल्म दून में प्रदर्शित हो रही है। बालीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री पदमिनी कोल्हापुरी रविवार को सिल्वर सिटी में यह फिल्म देखने पहुंच रही हैं।
शनिवार को फिल्म माली को सिल्वर सिटी में प्रदर्शित किया गया, जिसे पहले दिन ही जबरदस्त कामयाबी मिली। दर्शकों ने फिल्म के संघर्ष, प्रकृति संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के संदेश से गहरा जुड़ाव महसूस किया। दर्शकों ने फिल्म की कहानी और शानदार अदाकारी की तारीफ की है। साथ ही और लोगों को भी इस फिल्म को देखने के लिए प्रोत्साहित किया। माली एक ऐसी खूबसूरत फिल्म है, जो किसी को भी अंतरमन में झांकने के लिए मजबूर करती है।
