
भाजपा जिला कार्यालय पर लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन, लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित – ज्योति प्रसाद गैरोला
रूडकी। भाजपा जिला कार्यालय पर लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे लाभार्थी सम्मेलन के प्रदेश प्रभारी राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार विकास कार्य कर रही है भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिल रहा है लाभार्थी सम्मेलन के जिला प्रभारी राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास की गारंटी दी है और मोदी की गारंटी हर गारंटी की गारंटी है, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा शासन में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को पारदर्शी रूप से पहुंच रहा है, लाभार्थी सम्मेलन के विधानसभा प्रभारी अमन त्यागी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है,कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण संधू ने किया कार्यक्रम में भाग लेने वालों में जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह ,सूर्यवीर मलिक, प्रदीप पाल,सोनू धीमान, मुधुप त्यागी,जिला मंत्री सतीश सैनी, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, संजय त्यागी ,पंकज पाल, आदित्य रोड, संजय कश्यप ,मनोज चौधरी, मनोज कुमार, विकास मित्तल,अनीस अहमद, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज पाल, पिछड़ा मोर्चा से अनुज सैनी, महिला मोर्चा से प्रतिभा चौहान,जिला आईटी प्रभारी सुशील रावत, सुंदरलाल प्रजापति, भारत कपूर, बृजमोहन सैनी, अनुराग त्यागी, वैद टेक वल्लभ आदि उपस्थित रहे

वरिष्ठ कार्यकर्ता वैद टेक वल्लभ ने कहा कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगा और 2024 में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है
