
झबरेड़ा विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति एवं कोर कमेटी की बैठक का आयोजन, भाजपा कार्यकर्ता हमेशा चुनाव के लिए तैयार – शोभाराम प्रजापति
रूडकी।झबरेड़ा विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति एवं कोर कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहता है , उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश में केवल चार जातियां हैं युवा, गरीब, महिलाएं और किसान और उन्होंने सभी के बारे में चर्चा करते हुए सभी के विकास के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है,लोकसभा प्रभारी जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोकसभा चुनाव करने जा रही है जिसमें निश्चित ही भाजपा की जीत होगी झबरेड़ा विधानसभा संयोजक राजपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण आज पूरे भारतवर्ष के नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नित नई योजनाओं का उद्घाटन हो रहा है विधानसभा प्रभारी मोहित कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक वर्ग के नागरिकों के लिए सोचते हैं की किस प्रकार से मेरे देश के नागरिक सुरक्षित हो उनकी आमदनी में इजाफा हो और क्षेत्र का विकास हो, जिला महामंत्री अरविंद गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को पहुंच रहा है जिसके परिणाम स्वरुप आने वाले चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से पुनः सरकार बनाएगी, कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष चतरसेन झबरेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, मंडल के पदाधिकारी गण एवं भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे
