संविधान दिवस पर समस्त भाजपाई नेताओं ने विचार संगोष्ठी कर भारतीय संविधान पर अपने अपने विचार

Spread the love

रूडकी।भाजपा नेता एडवोकेट के नेतृत्व में तहसील कैम्प कार्यलय बूथ 116 तहसील परिसर पूर्वी मंडल पर सामाजिक सरोकार मोदी की मन की बात कार्यक्रम के 107 वे संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना एवं मन की बात कार्यक्रम सुनने उपरांत 26 नवंबर संविधान दिवस पर समस्त भाजपाई नेताओं ने विचार संगोष्ठी कर भारतीय संविधान पर अपने अपने विचार व्यक्त कर डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान निर्माण में आई कठिनाईयो व बाबा साहिब के जीवन संघर्ष पर व्याख्यान दे भारतीय संविधान में वर्णित नागरिक के मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों का पालन करने पर बल दिया गया भाजपा नेता एडवोकेट ने बताया कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है जिसे बनाने में 2 साल 11 माह 18 दिन का समय लगा था संविधान में भारतीय नागरिक के मूलभूत अधिकारों व कर्तव्यों प्रति न्यायपालिका व स्वस्थवर्धक व स्वच्छता व विधायिका अनुच्छेद वर्णित है इस कारण हमसब को राष्ट्रदायित्व की पूर्ति डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान का सम्मान करते हुए राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाएं रखने की शपथ लेते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करने चाहिए साथ ही मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा समाजिक सरोकार जनहित मन की बात पर भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने मोदी द्वारा मन की बात शुरू कर 26 नवंबर 2011 में आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस जवान व निसहाय शहीद नागरिको को श्रद्धांजलि दिए जाने को सराहनीय कदम बताया व उनकी साझा समाजिक सरोकार बात लोकल फॉर वोकल पर चर्चा व इंडियन ऑनलाइन शॉपिंग बंद करने व भारतीय उत्पाद की खरीद पर जोर दिया साथ ही जल संरक्षण हेतु अमृत सरोवर बनाएं जाने की बात कही गई व ठंड में लद्दाखि पश्मीना बना 15 गांव में 450 महिलाओं द्वारा ऑब्लाइज मार्केटिंग ऑनलाइन किये जाने को सर्वजन हिताय बताया हमसब को भारतीय संविधान दिवस पर एक सुर में शपथ लेनी चाहिए कि हम सब भारतीय संविधान का अनुसरण कर राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के हाथों को मजबूत करना होगा भारतीय संविधान दिवस पर समस्त भाजपाइयों ने मिलकर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए व भारत माता के जयकारे व बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाए इस अवसर पर सुधीर चौधरी, अनुज आत्र्य,इंद्र बधान, सुजीत कुमार शर्मा,एडवोकेट सुनील कुमार गोयल,एड अजित गुप्ता,नरेश अग्रवाल, सचिन गोंड़वाल, आशीष पंडित, अभिनव गोयल,नीरज कपिल, रोहित,नरेश कुमार,मुकेश, राजेश वर्मा, पंकज जैन,मदन श्रीवास्तव, सुमित बिरला आदि मौजूद रहे।


Spread the love