हरिद्वार खानपुर।पुनीत सागर अभियान के अन्तर्गत एन0सी0सी0 कैडेट्स ने निकाली जन जागरण रैली’

Spread the love

हरिद्वार खानपुर।पुनीत सागर अभियान के अन्तर्गत एन0सी0सी0 कैडेट्स ने निकाली जन जागरण रैली’’

कमान अधिकारी 84 उत्तराखण्ड बटालियन एन0सी0सी0 रूडकी कर्नल रामाकृष्णन रमेश के निर्देशानुसार नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर के एन0सी0सी0 कैडेट्स ने ‘‘पुनीत सागर अभियान’’ के अन्तर्गत जन जागरण रैली निकालकर आम जन मानस को जागरूक किया प्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने एन0सी0सी0 कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2019 में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के जल स्त्रोतों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से ‘‘पुनीत सागर अभियान’’ शुरू किया था जिसके तहत देश के समुद्री तटीय क्षेत्रों और नदियों के किनारों पर सफाई के लिए प्रेरित किया था। इस अभियान को धार देने का दायित्व आम जन मानस तथा सभी एन0सी0सी0 कैडेट्स का है। उनके द्वारा सभी एन0सी0सी0 कैडेट्ो से इस अभियान में बढ-चढकर भाग लेने की अपील की गई।
कैप्टन रविन्द्र कुमार ने एन0सी0सी0 कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि सभी एन0सी0सी0 कैडेट्स स्थानीय आबादी के बीच जल निकायो की सफाई और संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे और अपने आस-पास स्थित तालाबों, नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखने का कार्य करंेगंे।
एन0सी0सी0 अधिकारी डॉ0 पारस चौधरी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘स्वच्छ भारत मिशन’’ का विस्तार करते हुए एन0सी0सी0 कैडेट्स द्वारा देशभर में पुनीत सागर अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समुद्री किनारों, झीलों, नदियों तथा तालाबों को प्लास्टिक एवं अन्य कचरों से मुक्त करना है। पर्यावरण को प्लास्टिक कचरें से बचाने के लिए लोगों को जागरूक करना और इस संदेश का प्रचार-प्रसार करना भी इस अभियान का मकसद है।
एन0सी0सी0 कैडेट्स की रैली विद्यालय से प्रारम्भ होकर ग्राम खानपुर के मुख्य रास्तों से होते हुए ग्राम ईदरीशपुर के पास बह रही बाण गंगा नदी के तट पर पहूंची वहाँ पहंुचकर एन0सी0सी0 कैडेट्स ने बाण गंगा नदी की साफ-सफाई की व नदी के घाटों को कचरा मुक्त किया इसके बाद रैली खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा वहॉ से तुगलपुर के रास्ते पुनः विद्यालय सभागार में पहुंच कर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में 84 यूके बी एन एन0सी0सी0 रूडकी के कार्यालय अधिक्षक ट्रेनिंग रवि कपूर का विशेष सहयोग रहा। जन-जागरूकता रैली में कैडेट्स आरती, खुशी, मानसी, नीशा, प्रिया, रीतू, आशा, ज्योति, मोनी, पारूल, साक्षी, मधु, शुभम, शिवम, अजय, सागर, कुश, हर्ष, तरूण, सोरभ, अक्षय, रोहित, सूरज आदि ने मुख्य भूमिका अदा की।


Spread the love