2 मई को रुड़की में दिल्ली रोड के अशोका फार्म में शाम साढ़े पांच बजे बीके शिवानी के साथ,

Spread the love

रुड़की में ‘वाह जिंदगी वाह’का लुत्फ उठाने के लिए आइए बीके शिवानी के कार्यक्रम में!
रुड़की-रुड़की में 2 मई की शाम राजयोगिनी बीके शिवानी के साथ,जी हां!वही बीके शिवानी ,जो सहज,शांत भाव से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान राजयोग विधि से खोज निकालती है।आज की भागमभाग वाली तनावपूर्ण जिंदगी को तनाव मुक्त करने के राजयोग अभ्यास के टिप्स देंकर शिवानी लोगो को ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के माध्यम से परमात्म याद में रहने की कला भी सिखाती है।वे जीवन प्रबंधन पर प्रेरक उद्बोधन के लिए ख्यातिलब्ध है।संस्था से जुड़े नारसन ने बताया कि 2 मई को रुड़की में दिल्ली रोड के अशोका फार्म में शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक आयोजित राजयोगिनी बीके शिवानी के इस कार्यक्रम में उनका स्वागत करने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ की सबजोन प्रभारी बीके मंजू ,हरिद्वार सेवा केंद्र प्रभारी बीके मीना ,रुड़की सेवा केंद्र प्रभारी बीके गीता तथा राजयोगी ब्रह्माकुमार सुशील. आदि मौजूद रहेंगे।इस अवसर पर करीब तीन हजार भाई बहन बीके शिवानी के उदबोधन को सुनने के लिए पधारेंगे।इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निशुल्क पास जारी किए गए है।


Spread the love