हरेला सप्ताह के अंतर्गत मंगलौर महाविद्यालय मे पौधारोपण किया गया पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण एवं शिक्षक कल्याण समिति द्वारा।

Spread the love

रूडकी।पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने और हरियाली परिसर के विकास के लिए राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में हरेला पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया।
उत्तराखंड के हरियाली पर्व हरेला सप्ताह के अंतर्गत आज महाविद्यालय और पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण एवं शिक्षक कल्याण समिति रुड़की एवं नगर पालिका मंगलौर और वन विभाग के सहयोग से महाविद्यालय के भीतरी और बाहरी परिसर की ओर नीम, जामुन, आम, नींबू, अमरूद, बेल , पपीता आदि के फलदार तथा छायादार वृक्ष लगाए गए।
इस कार्यक्रम की शुरुआत पंडित गोविन्द बल्लभ पंत समिति के महासचिव प्रभाकर पंत ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों को पौध एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पालिका मंगलौर की अधिशासी अभियंता मोहम्मद कामिल ने चार ट्री गार्ड प्रदान करने की घोषणा की,इसके अतिरिक्त रुड़की वन प्रभाग के एसडीओ श्री साधुराम पलियाल ने 40 फलदार एवं छायादार वृक्ष प्रदान किए और छात्रों को प्रेरित करते हुए वृक्षारोपण भी किया। इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं का उत्साह एवं प्रतिभागिता प्रशंसनीय रही।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर डी.एस. नेगी ने मंगलौर प्रशासन एवं वन विभाग रुड़की एवं पंडित गोविंद बल्लभ पंत समिति का धन्यवाद किया और सभी छात्रों को अपनी संस्कृति के जरिये देश को समृद्ध तथा वैभवशाली बनाने के लिए प्रेरित किया।
वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में डॉक्टर तीर्थप्रकाश, डॉक्टर प्रज्ञा राजवंशी, डॉक्टर कालिका काले, डॉक्टर दीपा शर्मा, डॉक्टर रचना वत्स, डॉक्टर अनुराग, डॉक्टर प्रवेश त्रिपाठी, श्रीमती शर्मिष्ठा, श्रीमती गीता जोशी, फैजान अली, सूर्य प्रकाश, श्री सनी आदि ने पौधे पौधरोपण एवं मार्गदर्शन किया।


Spread the love