हरिद्वार खानपुर

हरिद्वार खानपुर। शिक्षा महानिदेशक के आदेशानुसार प्रदेश स्तर से विकास खंडों में स्थित विद्यालयों का निरीक्षण करने के लिए चलाए गए अभियान के अंतर्गत आज भगवानपुर के खंड शिक्षा अधिकारी संजीव जोशी ने ब्लॉक खानपुर के गोवर्धनपुर प्रहलादपुर तथा खानपुर में विद्यालयों का निरीक्षण किया। श्री जोशी ने सभी विद्यालयों में पठन-पाठन ,उपस्थिति ,निशुल्क पाठ्य पुस्तको की प्राप्ति एवं वितरण, छात्र संख्या , अध्यापकों की उपस्थिति तथा गतिविधियों के बारे में बारीकी से जानकारी ली ।उन्होंने नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में बताया की आज उनके द्वारा 6 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया है और अभी अगले सप्ताह निरीक्षण अभियान को और तेज किया जाएगा ताकि विकासखंड खानपुर के सभी विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया जा सके। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान संतोषजनक स्थिति पाई गई। सभी विद्यालयों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध हो गई है और बच्चों को वितरित भी कर दी गई है। बहुत कम पुस्तके शेष हैं जो बहुत जल्दी ही विद्यालयों को उपलब्ध करा दी जाएंगी
