
युवा सामाजिक कार्यकर्ता निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु चौहान वार्ड नंबर 14 से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया
नगर निगम चुनाव वार्ड नंबर 14 से निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु चौहान ने अपना नामांकन पत्र आज दाखिल किया आपको बता दे की लगातार समाज सेवा कर रहे हिमांशु चौहान वार्ड नंबर 14 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच में जाकर वार्ड के चौमुखी विकास के लिए काम करेंगे उन्होंने कहा कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड में छूटे हुए कार्यों को को पूरा किया जायेगा उनके साथ ही नए कार्यों को भी पूर्ण रूप से अमल में लाया जाएगा ताकि क्षेत्र की तरक्की और उन्नति के लिए वार्ड नंबर 14 एक मिसाल बनकर उभरे हिमांशु चौहान ने अपने साथियों के साथ मिलकर आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया
