
चौधरी शुभाष नम्बरदार ने किया सहकार भारती राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे नमित हुए रविंद्र कश्यप का सम्मान l
समाज सेवा मे लगातार जनता के बीच रहते है चौधरी शुभाष नंबदार, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की 6 दिसंबर से 8 दिसंबर 2024 तक पंजाब अमृतसर में सहकार भारती के आठवें राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तराखंड से रविंद्र कश्यप को सहकार भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे लिया गया, इसी खुशी में आज उनका सम्मान करने के लिए सहकार भारती कार्यालय रुड़की में पहुंचकर उनका फूल माला पहनाकर सम्मानित किया l उन्होंने यह भी बताया कि सहकार भारती लगातार देशभर में निरंतर सेवा प्रदान कर रही है l इसके माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार मिल रहा है,आज कोऑपरेटिव सोसाइटी फल फूल रही है l उन्होंने सम्मान के साथ साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की l इस मौके पर सोनू कश्यप जिला उद्योग प्रमुख, जिला महामंत्री राहुल राणा, अनुज कुमार श्रम प्रकोष्ठ, नीटू चौधरी हाउसिंग प्रकोष्ठ, अश्वनी सूर्यवंशी,अमित कुमार हिंदू जागरण मंच युवा जिलाध्यक्ष, पंकज सैनी,अनुज धीमान, प्रमोद सिंह,आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे l
