विधिवत रूप से अध्यक्ष पद की घोषणा किसान मजदूर संगठन सोसायटी के अध्यक्ष बने एडवोकेट महक सिंह सैनी

Spread the love

रूडकी हर्ष।आज किसान मजदूर संगठन सोसायटी रजिस्टर्ड की और से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव के बाद आज विधिवत रूप से घोषणा की गई इस मौके पर संगठन के तमाम पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे मंच संचालन करते हुए अरुण सैनी ने मीडिया बंधुओं और सोसाइटी के तमाम साथियों का स्वागत किया सर्वसम्मति से संपन्न हुआ चुनाव प्रक्रिया को लेकर अध्यक्ष पद पर दो लोगों ने नामांकन किया था जिसमें सर्वसम्मति से एडवोकेट महक सिंह एडवोकेट को अध्यक्ष के चुन लिया गया इस दौरान चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई दो दिन बात आज 4 जून को विधिवत रूप से सदस्य गण व अध्यक्ष कि घोषणा की गई है महक सिंह ने कहा संगठन को मजबूती के साथ चलाया जाएगा किसानों की बात हो या मजदूरों की बात हो उनके हक दिलाने के लिए संगठन हर समय तत्पर रहेगा जो संगठन ने मुझे जिम्मेदारी दी है उसका मैं निर्वाह ईमानदारी और निष्ठा के साथ करूंगा
संगठन को और गति देने का काम हम सब मिलकर करेगे कार्यक्रम में मौजूद मेऱ चंद मोहम्मद इसरार नूर हसन सत्येंद्र कुमार योगेंद्र योगी नाथीराम मोहम्मद यूनुस हिमांशु सैनी आजाद सिंह उधम सिंह आर्यन सिंह मनोज सैनी और मुख्य चुनाव अधिकारी मास्टर दीपक लाखवान ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दी


Spread the love