इंटक हरिद्वार जिला अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने उड़ीसा ट्रेन हादसे में शिकार हुए लोगों के लिए गहरी संवेदना प्रकट की

Spread the love

रुड़की हर्ष।भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने उड़ीसा में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना मे हुये लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी देशवासियों की प्रार्थना ट्रेन हादसे में जख्मी हुए अथवा मारे गए लोगों के परिवार के साथ हैं।उन्होंने कहा कि जैसे कि रेल मंत्री ने कहा था कि हमारे पास ऐसी टेक्नोलॉजी ट्रेन के ( तकनीकी यंत्र )लाएंगे जिससे ट्रेन हादसों पर रोक लगेगी पुंडीर ने कहा की ट्रेन हादसों को रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में भी किसी भी तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके उन्होंने कहा की केंद्र सरकार इस हादसे का शिकार हुए लोगों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। (इंटक) जिला अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने हादसे में शिकार हुए लोगों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष इंटक से माँग कि है कि उड़ीसा में इंटर की टीम को निर्देशित किया जाए वह हादसे में शिकार हुए लोगों की मदद करें


Spread the love