
रूडकी।रोटरी क्लब एवं नव सृजन साहित्यिक संस्था रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 08 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी धर्मशाला निकट आजाद नगर चौक, रुड़की में किया जा रहा है। रक्तदान करना एक बहुत बड़ा पुनीत कार्य है। अतः जो व्यक्ति रक्तदान करने हेतु सक्षम हैं उन सभी से सादर प्रार्थना है कि वह उक्त रक्तदान शिविर में आकर तथा रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने की कृपा करें।
करेंगे रक्त का हम दान सब मिलकर यहाॅं यारा
बचेगा कोई जीवन जो किसी की आंख का तारा।
लुटाते दान में कुछ लोग चाॅंदी और सोने को
रुधिर की बूॅंद के आगे, मुझे फीका लगे सारा ।
सभी सम्मानित साथियों से सहयोग की अपेक्षा रखते हुए, सभी को सादर नमस्कार।
