एन0सी0सी0 84 बटालियन रूडकी के कमान अधिकारी कर्नल आर0 रमेश ने कहा

Spread the love

हरिद्वार खानपुर। मे एन0सी0सी0 84 बटालियन रूडकी के कमान अधिकारी कर्नल आर0 रमेश ने कहा कि यदि इरादे बुलन्द हो तो दुनिया की कोई ताकत लक्ष्य प्राप्त करने से नहीं रेाक सकती है।
कर्नल आर0 रमेश ने उक्त उद्गार नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खापनुर में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान एन0सी0सी0 कैडेट्स को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये। उन्होंने अपना उदाहरण प्रस्तुत करते हुये बताया कि बाल्यकाल से ही उनकी इच्छा फौजी अधिकारी बनने की थी जिसके लिये उन्होंने जी तोड मेहनत की तथा इस मुकाम तक पहुॅचे। कर्नल आर0 रमेश ने कहा कि एन0सी0सी0 कैडेट्स के लिये अनुशासन प्रथम वरीयता है तत्पश्चात मेहनत मुकाम तक पहुॅचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का पिछडा पन या गरीबी लक्ष्य प्राप्त करने में आडे नहीं आती है
उन्होंने एन0सी0सी0 ए तथा बी प्रमाण पत्र परीक्षा के इस वर्ष बदले हुये पैटर्न के बारे में विस्तर से जानकारी देते हुये कहा कि कम्पीटिशन के युग में केवल परीक्षा पास करने मात्र से सफलता प्राप्त नहीं हो सकती है बल्कि ए-ग्रेड से उत्तीर्ण होकर एन0डी0ए0 जैसी सम्मानजनक परीक्षा उत्तीर्ण कर सेना में अधिकारी पद को सुशोभित करें। उन्होंने विद्यालय के एन0सी0सी0 बैण्ड की तारीफ करते हुये बहुत जल्दी जूनियर व सीनियर डिवीजन में एन0सी0सी0 की सीट बढाने का आश्वासन दिया।
कालेज प्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने माल्यार्पण व बुके भेट कर शॉल तथा स्मृति चिहन प्रदान करते हुये कर्नल आर0 रमेश, सूबेदार पंकज पाल, रायफल मैन अजयसिंह तथा चालक विमल का स्वागत किया। इससे पूर्व विधालय के एन0सी0सी0 बैण्ड व पायलटो द्वारा सम्मान सहित कमान अधिकारी को लैक्चर थियेटर तक लाया गया जहॉ छात्रा वैष्णवी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तिलक कर व आरती उतारकर उनका अभिनन्दन किया।
एन0सी0सी0 जूनियर डिवीजन ए0एन0ओ0 डॉ0 पारस चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन किया जबकि ए0एन0ओ0 सीनियर डिविजन कैप्टन रविन्द्र कुमार ने कार्यालय व अभिलेखों का निरीक्षण कराया। सीनियर कैडेट शिवम व अक्षय कुमार ने कमान अधिकारी को पायलट किया जबकि अंकित कुमार, भोला सैनी, अमन कुमार, समर, वीरेन्द्र कुमार, सूरज, विनीत एन0सी0सी0 कैैडेट्स ने एन0सी0सी0 बैण्ड द्वारा उनकी आगवानी की। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य सुरेशचन्द्र कवटियाल तथा बलराम गुप्ता विशाल भाटी भी उपस्थित रहे।


Spread the love