
उत्तर प्रदेश हर्ष।आज नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में एनसीसी के छात्र छात्राओं को थल सेना कैंप के हेतु ट्रेनर दी गई जिसमें छात्र छात्राओं को ट्रेनिंग के दौरान अनेकों ऐसे गुर अनुभवी ट्रेनर के द्वारा सिखाए गए जो छात्र छात्राओं के लिए आगे चलकर लाभप्रद होंगे छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर ट्रेनिंग के दौरान आत्मनिर्भर होकर अपनी कला का प्रदर्शन किया नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में लगातार छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर कैसे बने इस पर भी खासा ज़ोर दिया जा रहा है शिक्षा के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट जल संरक्षण पर्यावरण आदि मोटिवेशनल जैसे प्रोग्राम यूनिवर्सिटी में लगातार चलाए जाते हैं योग दिवस के दौरान भी छात्र छात्राओं को योग द्वारा होने वाले लाभों के बारे में भी पूर्णता जानकारी दी गई थी योग हमारे शरीर को ही नहीं अपितु मस्तिष्क को भी शक्ति प्रदान करता है

इस मौके पर वाइस चांसलर डॉ उमा भारद्वाज ने भी अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा युवा हमारे देश का भविष्य है युवाओं को अपनी शिक्षा के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए और शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों से दूर रहना चाहिए साथ ही सूबेदार मेजर महावीर सिंह लेफ्टिनेंट प्रतिमा पांडे लेफ्टिनेंट निर्मला राठौड़ जीसीआई पूनम और ट्रेनर हरीश पटवाल ने भी छात्र छात्राओं को फिजिकल ट्रेनिंग के साथ-साथ मोटिवेशनल विचारों से ओतप्रोत किया ओर कहा (obstacle) व्यवधान ट्रेनिंग भी एक सेना की जिंदगी से जुड़ा हुआ एक अहम किस्सा है जिसके द्वारा हमें एक साहस और आत्मनिर्भर होने का संदेश मिलता है इस मौके पर मनीषा रोशनी निशा उर्मिला हर्षिता मधु पांडे तनुजा काजल अंजुम मुमताज पायल आदि को ट्रेनिंग के लिए चुने गये खबर लिखे जाने तक छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग जारी थी
