किसान मजदूर संगठन सोसाइटी ने किसान मजदूरों समस्या निवारण हेतु नंबर जारी किया

Spread the love

रूडकी हर्ष।आज किसान मजदूर संगठन सोसायटी रजिस्टर्ड की एक संस्था कार्यालय सफीपुर मे आयोजित की गई जिसमे राष्ट्रीय संरक्षक एवं सलाहकार सेवानिवृत्त उप शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश अतर सिंह की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय सचिव ब्रह्म सिंह धीमान के संचालन में संपन्न हुईl बैठक में कुल पांच प्रस्ताव पास हुए, विचार उपरांत सर्वसम्मति से उत्तराखंड प्रदेश का प्रभारी ब्रह्म सिंह धीमान को मनोनीत किया गया

एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की उपस्थिति में प्रदेश प्रभारी ब्रह्म सिंह धीमान द्वारा दीपक कुमार सैनी को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया तथा प्रदेश महासचिव एडवोकेट विपिन मित्तल को तथा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार कांबोज को जिम्मेदारी दी गई एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा सत्येंद्र कुमार सैनी को मुख्य कार्यालय प्रभारी घोषित तथा अरुण कुमार सैनी को जिला प्रभारी हरिद्वार राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी एडवोकेट गौरव धीमान को बनाया गया इसके अलावा एक जुलाई तक इच्छुक पहचान पत्र प्राप्त करने वाले सदस्य रामनगर रुड़की कार्यालय पर अपना आधार कार्ड एवं नवीनतम फोटो तथा मोबाइल नंबर इत्यादि की जानकारी तथा निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद , सदस्य को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे

तथा बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को संगठन की ओर से उनके पदनाम एवं संगठन के नाम से मोहर तथा लेटर पैड वितरित किए गए एवं संगठन का खाता खुलवाने के लिए संगठन का पैन कार्ड बन जाने पर सभी के द्वारा हर्ष व्यक्त किया गयाl बैठक में सर्वसम्मति से संगठन कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए

एक मोबाइल नंबर 7983 26 9616 भी जारी किया गया तथा किसान मजदूर संगठन सोसायटी रजिस्टर्ड के फेसबुक पेज, टि्वटर अकाउंट, इंस्टाग्राम आईडी, ईमेल तथा व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए गए

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई तथा आशा व्यक्त की गई की संगठन की नियमावली के अनुसार नवनियुक्त पदाधिकारी गण सक्रियता एवं जनहित के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करेंगे तथा किसान एवं मजदूरों की समस्याओं का निराकरण कराएंगे
  इस अवसर पर अध्यक्षीय संबोधन में सेवानिवृत्त उप शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश अतर सिंह ने कहा कि संगठन के द्वारा जो लक्ष्य तय किए गए हैं संगठन उनको शीघ्र ही प्राप्त कर लेगा 
  राष्ट्रीय अध्यक्ष महक सिंह सैनी एडवोकेट ने कहा कि संगठन अपने उद्देश्य एवं लक्ष्य की पूर्ति के लिए तेज़ गति से कार्य किया जा रहा है देश का किसान एवं मजदूर किसान मजदूर संगठन सोसाइटी से बहुत तेजी के साथ जुड़ रहा है 
 राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण सैनी ने जानकारी देते हुए कहा की संगठन के द्वारा किसानों मजदूरों के हितों में कार्य करने के लिए कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं जिनकी जानकारी शीघ्र ही जनता तक पहुंचाई जाएगी और सभी पदाधिकारी एवं सदस्य संगठन को मजबूत करने एवं समस्याओं का समाधान करने के लिए बेहतर प्रयास कर रहे है 
 बैठक में राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र चौधरी ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वेदपाल सैनी ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सेठ पाल सिंह ,एडवोकेट विपिन मित्तल, एडवोकेट दीपक कुमार सैनी, अनिल कुमार कांबोज ,सत्येंद्र कुमार सैनी राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी एडवोकेट गौरव कुमार धीमान शुभम कश्यप इत्यादि सम्मिलित रहे 

अरुण कुमार सैनी
राष्ट्रीय प्रवक्ता
किसान मजदूर संगठन सोसायटी रजिस्टर्ड


Spread the love