
नवमी पर मां सिद्धिदात्री की महिमा का बखान, श्रद्धालुओं में उमड़ा उत्साह
रूडकी। हर्ष।नवमी के पावन अवसर पर विचित्र सिद्ध पीठ शिव मंदिर में दर्शन मात्र से हर मनोकामना पूर्ण होती है ऐसा कहना है वर्षा माता का । इस अवसर पर मंदिर की मुख्य पुजारन वर्षा माता ने मां सिद्धिदात्री की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि मां अपने भक्तों को अष्ट सिद्धियां प्रदान करती हैं, जिससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।
उन्होंने बताया कि मां सिद्धिदात्री नवदुर्गा का नौवां स्वरूप हैं, जिनकी आराधना से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मां की कृपा से स्मृति शक्ति में वृद्धि होती है और नवनिधियों की प्राप्ति होती है, जिससे जीवन में सकारात्मकता और उन्नति आती है।
मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। भक्तों ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
आपको बता दें की देश भर में नवरात्रि के उपलक्ष में भक्तों की सुरक्षा की भी खास है इंतजाम किए गए हैं लगातार मंदिरों में जय घोष के नारे और मां की पूजा अर्चना के साथ-साथ भजन वंदना भक्त जन श्रद्धा और विश्वास के साथ पूर्ण कर रहे हैं
नवमी के इस शुभ दिन पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां सिद्धिदात्री की पूजा की और मंदिर में प्रसाद वितरण भी किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया।
इस प्रकार नवमी का यह पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। वर्षा माता ने भक्तजनों की मनोकामना के लिये व्रत रख कर पूजा अर्चना कर प्रार्थना की
