
नगर पंचायत रामपुर से आजाद उम्मीदवार जुल्फिकार के कार्यालय का उद्घाटन आज रामपुर रोड पर किया गया जिसमें खानपुर विधायक उमेश कुमार ने शिरकत की और जुल्फिकार के पक्ष में जनता से वोट डालने की अपील की इस मौके पर हजारों की संख्या में जुल्फिकार के समर्थक मौजूद रहे जुल्फिकार ने कहा कि क्षेत्र की जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है क्षेत्र की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार निर्दलीय प्रत्याशी जुल्फिकार को अपना प्रतिनिधि चुनेगी उन्होंने कहा है कि क्षेत्र की जनता का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है और मैं क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ज्वलंत मुद्दे जैसे पेयजल सड़के और सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन योजना का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकओ में शामिल है
