
नगर पंचायत ढंडेरा में आज कांग्रेस प्रत्याशी उदय सिंह पुंडीर के कार्यालय का उद्घाटन हुआ इस मोके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे
इस मौके पर कांग्रेस जिला प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवान वह अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे मंच संचालन करते हुए पूर्व प्रधान जसवीर सिंह ने कहा के वर्षो से क्षेत्र के अंदर अपनी सेवा दे रहे समाजसेवी उदय सिंह पुंडीर नगर पंचायत ढंडेरा के चौमुखी विकास के लिए कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कांग्रेसी ही एक ऐसी पार्टी है जो लगातार क्षेत्र के विकास के कार्य करती आ रही है और उदय सिंह जमीन से जुड़े एक नेता है जो लोगों के बीच रहकर उनके कार्यों को करते आ रहे हैं इस मौके पर मौजूद पूर्व सांसद राजेंद्र कुमार बॉडी ने भी अपने विचारों को रखते हुए कहा के उदय सिंह पुंडीर कई वर्षों से क्षेत्र की जनता के लिए कार्य कर रहे हैं चाहे वह जल निकासी की बात हो यह सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सीधे जनता तक लाभ पहुंचाना शिक्षा चिकित्सा ऐसे कई मुद्दों को उठातेआये हैं उन्होंने कहा कि इस बार क्षेत्र की जनता ने मन बना लिया है की ऐसे प्रत्याशी को चुना है जो क्षेत्र का विकास कर सके कांग्रेस प्रत्याशी नगर पंचायत ढंडेरा से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उदय सिंह पुंडीर ने कहा कि मैंने अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया है और वर्षों से मैं क्षेत्र की जनता के लिए हर छोटे बड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज को उठाते आया हूं उन्होंने कहा कि अगर इस बार जनता ने अपना आशीर्वाद दिया तो जल निकासी के लिए रूट मैप तैयार कर क्षेत्र की जनता को जल भराव की समस्या से छुटकारा दिलाया जाएगा साथ ही खेलकूद के लिए मैदान सड़के स्ट्रीट लाइट आदि सुविधा क्षेत्र की जनता को दिलाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है
मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा के इस बार क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए उदय सिंह पुंडीर को अपना मत देकर क्षेत्र को विकास की और लिए उन्होंने कहा कि उदय सिंह पुंडीर वर्षों से जनता के बीच में रहकर सेवा कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है विकास के नाम पर वोट मांगती है इस मौके पर हजारों की संख्या लोक कार्यक्रम में शामिल रहे
