साहित्यकार श्री गोपाल नारसन ने मुख्यमंत्री को  श्रीमद्भागवत गीता शिव परमात्मा उवाच व विविधताओं का शहर रुड़की पुस्तके भेंट की

Spread the love

साहित्यकार श्री गोपाल नारसन ने मुख्यमंत्री को  श्रीमद्भागवत गीता शिव परमात्मा उवाच व विविधताओं का शहर रुड़की पुस्तके भेंट की!

ब्रह्माकुमारीज संस्था के विश्व शांति योगदान को सराहा मुख्यमंत्री ने

रुड़की–साहित्यकार श्री गोपाल नारसन द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्वयं की लिखी पुस्तक श्रीमद्भागवत गीता शिव परमात्मा उवाच व विविधताओं का शहर रुड़की शीर्षक से छपी पुस्तकें भेंट की गई।इस अवसर पर राज्य मंत्री स्तर श्यामवीर सैनी,ब्रह्मकुमारीज संस्था की उप क्षेत्रीय प्रमुख मंजू दीदी,राजयोगिनी बीके मीना,बीके सोनिया, ब्रह्माकुमार सुशील भाई मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री आवास में ब्रह्मकुमारी की उप क्षेत्रीय प्रमुख मंजू दीदी ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि राज्य के माननीय विधायकों एवं अन्य प्रबुद्ध लोगों के समक्ष ब्रह्मकुमारी की मोटिवेशन स्पीकर बी0के0शिवानी के प्रवचनों के आयोजनों हेतु यदि समय नियत हो सके तो इससे सभी लोग लाभान्वित हो सकेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्था समाज में शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देने का कार्य कर रही है। समाज में परस्पर भाईचारे का संदेश देने की आज नितांत जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्था देश व विदेश में करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य कर रही है। संस्था से जुड़ी बहनें और भाईयों द्वारा लोगों को सरल भाषा में जीवन जीने की कला के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी सराहनीय है।


Spread the love