सामाजिक,आर्थिक,और राष्ट्रीय स्तर पर विकास का माध्यम भी है। शिक्षा का महत्व।सुभाष

Spread the love

रुड़की।लोकतांत्रिक जन मोर्चा (लोजमो) के संयोजक ,पत्रकार व समाजसेवी सुभाष सैनी ने कहा है कि शिक्षा से ही मानव जीवन में रौशनी आती है शिक्षा बिना इंसान अंधेरे में ही रहता है ।उन्होंने कहा कि खास तौर से मुस्लिम समाज में दीनी शिक्षा के साथ साथ आधुनिक शिक्षा के प्रति भी जागरूकता बढ़ी है जो समाज के लिए अच्छा सन्देश है ।
सुभाष सैनी ने मदरसा अरबिया रहमानिया में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं सम्पन्न होने पर मदरसा के समस्त स्टाफ और बोर्ड की ओर से आये कर्मचारियों का आभार जताया कि उनकी मेहनत और परिश्रम से मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं सकुशल हो सकी ।
उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे हर समय तत्पर रहेंगे।मदरसा रहमानिया के प्रशासक हाजी मुस्तक़ीम व मदरसा अरबिया रहमानिया के नव नियुक्त प्रधानाचार्य मौलाना अज़हरुल हक़ ने कहा कि नगर व क्षेत्र के लोगो की मदद व सहयोग से ही मदरसा शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और मज़हबी तालीम के साथ ही जदीद तालीम भी छात्रों को दी जा रही है ।उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति की ओर से शहर काज़ी शकील अल्वी ने सैनी का अभिनन्दन करते हुए कहा कि रुड़की को जिला बंनाने के लिए जो मेहनत सैनी कर रहे है वह हर समाज के लिए लाभकारी सिद्ध होगा
इस अवसर पर कारी कलीम ,अताउर रहमान अंसारी, अफ़ज़ल मंगलोरी, सलमान फरीदी, इमरान देशभक्त, क़ाज़ी शम्मी अल्वी हाजी रिज़वान आदि मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य व परीक्षा प्रभारी मौलाना अज़हरुल हक़ ने बताया कि बोर्ड की परीक्षाएं सुचारू रूप से सम्पन्न हो गई हैं जिसमें लगभग 260 छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से वीरेन्द्र सिंह, बॉबी कुमार, विजय कुमार की निगरानी में दूसरे विद्यालयों से आये सभी शिक्षकों ने भी पूर्ण सहयोग दिया जिनमें नफीस अहमद, वसीम अहमद, मो आरिफ़, असफिया परवीन, नेहा, रहनुमा मलिक और साहिबा आयेशा प्रमुख है ।


Spread the love