विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल रुड़की द्वारा शौर्य दिवस मनाया गया शिव प्रसाद त्यागी

Spread the love

रूडकी। ( हर्ष विश्वमानव उत्तराखंड दिनांक 25.12.2024 को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल रुड़की द्वारा शौर्य दिवस का कार्यक्रम मनाया गया ,इस दौरान कार्यक्रम संयोजक शिव प्रसाद त्यागी  के नेतृत्व में एक शौर्य जागरण यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में बाइक,कार,ट्रैक्टर एवं अन्य वाहन शामिल रहे जो यात्रा शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए नगर निगम रुड़की पर समाप्त हुई। और इसके बाद कार्यक्रम स्थल नगर निगम में एक सभा का आयोजन हुआ जिसमें हिंदू समाज के और बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से वक्त के रूप में प्रांत संगठन मंत्री अजय  उपस्थित रहे,और उन्होंने कहा कि रुड़की क्षेत्र के अंदर पिछले 1 वर्ष में देखा जाए तो गौकशी के रिकॉर्ड मामले दर्ज हुए हैं ,सरकार को गौकशी पर और सख्त कानून बनाने चाहिए गाय काटने वालों पर रासुका के तहत कार्यवाही होनी चाहिए।  इस दौरान विभाग  मंत्री विश्व हिंदू परिषद शिवप्रसाद त्यागी  ने कहा कि हम हिंदू लोग कानून को मानने वाले लोग हैं और हम सभी काम कानून के दायरे में रहकर करते हैं ,यदि हिंदू विरोधी विरोधी ताकते इसी प्रकार से पनपत्ति रही तो बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद चुप नहीं बैठेगा  इस दौरान संत दिनेशानंद भारती ने कहा कि संत समाज हिंदुओं की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री अमित , जिला संगठन मंत्री अर्जुन जी, जिला मंत्री पंकज बिश्नोई, कार्यकर्ता दिलीप, संजय धीमान, भानु ,मोंटू, सुनील, अजय प्रताप, सरवन, संजय, देवेंद्र पाल, विनोद त्यागी आदि मौजूद रहे।


Spread the love