
रूडकी मे पूर्वांचल के लोगों ने छठ पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान व्रतधारी महिलाओं ने गंगा घाट पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना करते हुए डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। शुक्रवार सुबह उगते सूर्य की पूजा कर व्रतधारी व्रत तोड़ेंगे। 24 घंटे निर्जला व्रत रख व्रतधारियों ने गुरुवार शाम गंगास्नान पर अर्ध्य देकर छठ मय्या और अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा की। प्रसिद्ध भोजपुरी गायक निरंजन मिश्रा ने छठ भजन गाकर भक्त जनों का मन मोह लिया निरंजन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि छठ पूजा आज पूरे देश भर में हर्ष के साथ मनाई जा रही है इस मौके पर गंगा घाट पर हजारों की संख्या में भक्तजन मौजूद रहे ओर पूजा अर्चना कर छठ पूजा मनाई गई इस मौके पर वीरेंद्र शुक्ला कृष्णा निगम आदि मौजूद है
