मानव मात्र की सेवा करने से ही सच्चे सुख की प्राप्ति होती है।World organisation of religion and knowledge NGO

Spread the love

World organisation of religion and knowledge NGO द्वारा रहागीरों को भोजन कराया आज रुड़की नगर निगम फुल समीप वर्ल्ड आर्गेनाइजेशन ऑफ़ रिलिजन और नॉलेज एनजीओ द्वारा एक निशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में रहागीरों को शुद्ध भोजन कराया गया इससे पूर्व में भी संस्था द्वारा अनेकों सामाजिक कार्य किए जा चुके हैं जैसे पौधारोपण वृद्धो की सेवा गौ सेवा ब्लड डोनेशन स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम समय-समय पर करते रहते हैं टीम के मेंबर्स भी अपनी क्षमता अनुसार संस्था को डोनेशन देकर सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभाते हैं संस्था को 37 वर्ष पूरे होने पर एक विशाल कार्यक्रम के दौरान दिल्ली 500 से अधिक संस्था के सदस्यों ने अंगदान करने का प्रण लिया है कहते हैं मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है मनुष्यों को एक दूसरे के काम आना यही धर्म कहलाता है मानव कल्याण के लिए समय-समय पर इसी तरह के कार्यक्रम संस्था द्वारा चलाए जाते रहते हैं जैसे सर्दियों में गरीबों को गर्म कपड़े वितरित करना और गर्मी ठंडा शरबत पियाऊ आदि लगाना कार्यक्रम में शामिल है कार्यक्रम में मौजूद इमरान अंसारी फराह परवीन इमरान खान म0जैद म0मुस्तफ़ा महफूज अहमद डॉक्टर सलमान शाहनवाज मास्टर आरिश जावेद आदि शामिल रहे


Spread the love