
हरिद्वार खानपुर। विगत सत्र-2022-23 में हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2023 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने तथा ब्लाक स्तर/जिला स्तर पर मेधावी छात्र/छात्राओं के रूप में चयनित नेशनल कन्या इण्टर कालेज के 15 छात्र-छात्राओं की माताओं को एक-एक हजार रूपये की धनराशि के चैक भेंटकर प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने बताया कि बच्चों की पढाई में उनकी माताओं की भी सक्रिय भूमिका रहती है इसलिये बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों की माताओं को सरकार/विभाग द्वारा एक-एक हजार रूपये की राशि प्रदान कर उन्हे प्रोत्साहित किया जाता है। नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर के गत वर्ष बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले हाईस्कूल के 03 तथा इण्टर के 12 बच्चों की माताओं का चयन किया गया जिन्हें प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने चैंक भेंटकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में हाईस्कूल के आकाश सैनी, दीक्षित खुण्डीयान, शुभम सैनी छात्र/छात्राओं की माताऐं क्रमशः श्रीमती बालेश देवी, श्रीमती सरस्वती, श्रीमती संजो देवी तथा इण्टर के आयुष सैनी, कु0 छवि, कु0 खुशी, कु0 रितिका, कु0 सलोनी, कु0 बुशरा, कु0 सोनिया, कु0 रीतू, कु0 निधि, कु0 शालू देवी, कु0 वर्षा कु0 विशाखा गोयल छात्र/छात्राओं की माताऐं क्रमशः श्रीमती रूपा, श्रीमती उमेश देवी, श्रीमती कृष्णा देवी, श्रीमती शर्मिष्ठा, श्रीमती इन्द्रेश, श्रीमती इमराना, श्रीमती बबली, श्रीमती सत्यवती, श्रीमती पूनम, श्रीमती मधु देवी, श्रीमती बेबी, श्रीमती सविता देवी शमिल है।
