धनतेरस के अवसर पर विश्व आयुर्वेद परिषद के द्वारा श्री गायत्री मंदिर रुड़की में पूजा अर्चना की

Spread the love

रूडकी।आज धनतेरस के अवसर पर विश्व आयुर्वेद परिषद के द्वारा श्री गायत्री मंदिर रुड़की में आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान विष्णु के अवतार भगवान धन्वंतरि का पूजन अर्चन के बाद हवन यज्ञ कर विश्व शांति और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई। यज्ञ आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां द्वारा निर्मित हवन सामग्री और देशी घी के द्वारा पंडित दीपक भारद्वाज द्वारा संपन्न कराया गया इस अवसर पर वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक समाजसेवी एवं भाजपा नेता वैद्य टेक वल्लभ ने सभी को संबोधित किया उन्होंने कहा की हवन करने से वातावरण तो शुद्ध होता ही है सभी तरह के वायरस कीटाणु नष्ट होते हैं शुद्ध वायु का संचार होता है ऑक्सीजन बढ़ती है हमारे बहुत से रोग दूर होते हैं और सभी रोगों से बचाव भी होता है इसलिए आयुर्वेद प्रवर्तक भगवानधनवंतरी जयंती के अवसर पर यज्ञ हवन करके सभी के स्वास्थ्य की धन्वंतरी भगवान से प्रार्थना की गई। डॉ दिनेंद्र सिंह ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा हानि रहित निरापद और रोग को जड़ से समाप्त करने वाले चिकित्सा पद्धति है। इस अवसर पर डॉ विनोद गुप्ता डॉक्टर शशि मोहन गुप्ता डॉ सुधीर गुप्ता डॉ गोपाल कृष्ण डॉ प्रदीप त्यागी डॉ रामपाल शर्मा डॉ अनिल वर्मा डॉ अशोक पुंडीर डॉ ऋषिपाल सैनी संजय चटवाल अभय गुप्ता श्रीमती बबीता गुप्ता श्रीमती प्रभा गुप्ता। डॉ कीरत राम काफी भक्तगणों सहित उपस्थित रहे।


Spread the love