दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हरिद्वार पहुंचने पर कहा की पार्टी के कार्यकर्ता कमर कस कर नगर निगम का चुनाव लड़ेंगे।

Spread the love

आज हरिद्वार सैनी धर्मशाला ज्वालापुर में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे और कार्यकर्ताओं सिसोदिया का हर्ष उल्लास के साथ स्वागत किया इस मौके पर सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस दफा आम आदमी पार्टी अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के कार्यकर्ता कमर कस कर नगर निगम का चुनाव लड़ेंगे। आने वाले समय में पार्टी नगर निगम और विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराकर, उस उत्तराखंड की नींव रखेगी, जिसका सपना देख कर लोगों ने अलग राज्य बनाने की लड़ाई लड़ी थी। सिसोदिया ने शनिवार को सैनी आश्रम में आयोजित गढ़वाल मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में को संबोधित कर नगर निगम चुनाव का बिगुल बजाया। साथ ही कार्यकर्ताओं से उत्तराखंड राज्य को पार्टी का उत्तराखंड बनाने का आह्वान किया। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश है। भाजपा को उत्तराखंड की जनता पहले भी हराना चाहती थी। सत्ता से हटाना चाहती थी लेकिन चाह कर भी उसे नहीं हटा सकी। इसका कारण उत्तराखंड में आप चुनाव लड़ने के लिए नई पार्टी थी। पार्टी पहली बार उत्तराखंड में चुनाव लड़ रही थी। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया के ज्यादा से ज्यादा लोगों को आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करें ताकि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भी अपना परचम लहरा सके
इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे प्रेम सिंह सुरेन्द्र शर्मा नरेंद्र चौधरी वीरेंद्र तोमर अनिल कश्यप दुष्यंत महारथी राव तनवीर नदीम सुफ़यान दीपक लाखवान दिनेश धीमान महक सिंह सैनी अंकित कुमार सुनील पंजाब सिंह गोपाल


Spread the love