के.वी 2 की छात्रा स्वस्ति ध्यानी ने बेंगलुरु में आयोजित खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता

Spread the love

रूडकी।मानवाधिकार ब्यूरो प्रदेश अध्यक्ष के तत्वावधान में कैम्प कार्यलय पर उत्तराखंड रुड़की महानगर केंद्रीय विधालय 2 की छात्रा स्वस्ति ध्यानी द्वारा बेंगलुरु में आयोजित 54 के वी एस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता ताइक्वांडो में अंडर-17 में कांस्य पदक जीतने वाली 10 वी क्लास की लड़की को शाल ओढ़ाकर व फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया इस अवसर पर उपस्थित ताइक्वांडो कोच को भी संम्मानित किया गया इसके अलावा विनर स्वस्ति ध्यानी को साहस व प्रोत्साहित करने वाले जांबाज उत्तराखंड पुलिस के हेडकांस्टेबल प्रमोद ध्यानी व माता सरिता ध्यानी को भी समाजसेवी नवीन कुमार जैन ने फूल माला पहनाकर बिटिया को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे खेलकूद प्रतियोगिता में भाग दिला देश व प्रदेश का नाम रोशन कराना प्रतियोगी बिटिया स्वस्ति ध्यानी को संम्मानित करते हुए एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि का नाम रोशन करने वाले प्रत्येक प्रतियोगी छात्र व छात्राओं का हमसब को संम्मान कर उनका स्वागत कर प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि राष्टीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम सुनहरे अक्षरों में विश्व विख्यात हो इस अवसर पर अनुज आत्र्य,आशीष पंडित, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह, सुभाष नम्बरदार, सचिन गोंड़वाल, राजेश वर्मा,सुनील कुमार गोयल, सुधीर चौधरी देवेश ध्यानी,आदि मौजूद रहे


Spread the love