
रूडकी।महानगर के वार्ड नं 17 शेखपुरी व 18 गणेशपुर उत्तरी में भाजपा नेता प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो एडवोकेट नवीन कुमार जैन व समाजसेवी अरविंद कुमार मंडल अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा के तत्वावधान में आमजन के स्वस्थ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 लाख रुपए की मुफ्त इलाज स्वस्थ सहायता आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आयुष्मान निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया आयुष्मान सेवा शिविर कैम्प का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा संगठन रूड़की शोभराम प्रजापति व जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा पार्षद धीरजपाल व मंडल अध्यक्ष भाजपा संजीव तोमर ने सँयुक्त रिबन काटकर किया गया इस अवसर पर भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने संत शिरोमणि रविदास व भारत माता के जयकारे साथ विस्तृत जानकारी आयुष्मान योजना के सम्बंध में बताई व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व 10 साल के कार्यकाल में जनहित कार्यों में जितना लाभ आमजन को दिया है जो सराहनीय योगदान है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हम साधुवाद देते हैं कार्यक्रम अतिथियों ने भाजपा नेता नवीन कुमार जैन व अरविंद कुमार को साधुवाद दिया वह निरन्तर सेवा कार्य करते हुए उन वंचित नागरिकों को जो देश मे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई जनसुविधा का लाभ दिलाने हेतु आयुष्मान कार्ड जारी करने के सेवा शिविर कैम्प लगवा कर लाभ दिला रहे हैं भाजपा नेता नवीन कुमार जैन ने बताया कि हम उन जननागरिकों को मुफ्त दी जाने वाली स्वस्थ व इन्श्योरेंस व जनोपयोगी आदि अशख़्य सहायता योजनाओं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में शुरू की गई आयुष्मान कार्ड आदि को जारी कराने व पहले बने आयुष्मान कार्ड को अपडेट कराने वास्ते यह सेवा शिविर कैम्प लगाया गया है यह सेवा शिविर तीन दिवसीय रहेगा जिसमे वार्ड नं 18 गनेशपुर उत्तरी व वार्ड नं 17 शेखपुरी के नागरिकों को लाभ मिलेगा मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि हमारे स्वस्थ चिकित्सा मंत्री धन सिंह रावत ने घोषणा की कि आमजन के आयुष्मान कार्ड जल्द ही आधार कार्ड से बनेंगे आमजन को राशनकार्ड के बिना ही आमजन के आयुष्मान जारी होंगे इसके अलावा इस तरह के सेवा शिविर कैम्प नगर निगम के प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को लाभ दिलाने हेतु एडवोकेट नवीन कुमार जैन भाजपा नेता व प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो के तत्वावधान में लगाएं जाते रहेंगे महानगर की जररूत को देखते हुए यह 10 वा आयुष्मान सेवा शिविर भाजपा नेता नवीन कुमार जैन द्वारा लगाया जा रहा है मानवीय मूल्यों पर सरकार की प्रत्येक योजनाओं का लाभ पात्र नागरिको को दिलाना मुख्य उद्देश्य बताया भाजपा नेता एड. नवीन कुमार जैन आज लगाएं सेवा शिविर कैम्प में सैकड़ों नागरिकों को लाभ मिलेगा इस अवसर पर जिला महामंत्री एडवोकेट अरविंद गौतम, कैप्टन सतीश, एड आशीष पंडित प्रदेश अध्यक्ष गोरक्षनाथ वाहिनी उत्तराखंड , मंडल मंत्री अनुसूचित मोर्चा अनिल कुमार उर्फ शशि कुमार,सुंदर प्रजापति,नीरज कपिल, सचिन गोंड़वाल, मनोज शर्मा एडवोकेट, शिवकरण, उमेश कुमार, शशि कुमार,विनीत कुमार,गिरवर सिंह संत रविदास मंदिर पूर्व अध्यक्ष,सीताराम,अनुज आत्रेय,सुधीर चौधरी,सूरज वर्मा, भाजपा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
