अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रूड़की हरिद्वार की एन सी सी इकाई ने एनसीसी दिवस मनाया।

Spread the love

रूडकी।84 उत्तराखंड वाहिनी एन सी सी रुड़की के तत्वाधान में आज अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रूड़की हरिद्वार की एन सी सी इकाई ने एनसीसी दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया। प्रधानाचार्य सुबोध मलिक द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा एनसीसी अधिकारी थर्ड ऑफिसर पंकज बेंजवाल द्वारा एनसीसी कैडेट्स को एकता अनुशासन संबंधित जानकारियां प्रदान की गई वरिष्ठ स्कंध एनसीसी अधिकारी कैप्टन राम कुमार वर्मा द्वारा कैडेट्स को एनसीसी दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर नेवी विंग की थर्ड ऑफिसर श्रीमती दीपा कौशिक ने एनसीसी की स्थापना से लेकर वर्तमान स्थिति तक की समस्त जानकारीयों से कैडेट को अवगत कराया गया। प्रधानाचार्य जी ने अपने संबोधन में कैडेट्स को देश रक्षा तथा देश भक्ति जैसे कर्तव्यों का निर्वहन करने के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी सॉन्ग गया। कैडेट विभोर ने एनसीसी के विषय पर भाषण देकर सबका ज्ञान वर्धन किया।विद्यालय के कला अध्यापक श्री सत्येंद्र कुमार व अन्य शिक्षक/शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा


Spread the love