
रूडकी हरिद्वार हर्ष।बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए समाजसेवी भाजपा के युवा नेता ध्रुव गुप्ता ने नगर निगम क्षेत्र आने वाले मोहनपुरा में दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया शिविर में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर निशुल्क दवाईयां ली ओर आंखों में होने वाली बीमारियों क़ी भी जांच कराई
ध्रुव गुप्ता ने कहा मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है विगत कई वर्षों से लगातार कैंप लगाकर जरूरतमंदों की सेवा कर रहे है इससे पूर्व कांवड़ शिविर में भी चिकित्सा शिविर लगाकर भोले भक्तों की सेवा की इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा के नेता एडवोकेट नवीन जैन भी मौके पर मौजूद रहे उन्होंने कहा युग-युगांतर से प्रचलित वाणी सेवा परमो धर्म: को आत्मसात कर चरितार्थ करने वालों को ही भविष्य में महामानव की उपाधि मिलती है। राष्ट्र सेवा या माता-पिता संग मानव जाति या जीव-जंतुओं की सेवा हो सभी में धर्म की प्राप्ति के साथ-साथ लोगों को आत्म संतुष्टि के बीच जीवन भी सफल होता है अर्थात युगो युगो से चली आ रही भारतीय परंपरा मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस पुनीत कार्य को किया जा रहा है
रुड़की के प्रसिद्ध वैद्यटेक बल्लभ ने भी मंच के माध्यम से अपने विचारों को रखा ओर कहा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है किसी न किसी रूप में अपनी मातृभूमि, जन्मभूमि एवं कर्मभूमि की सेवा करना। बाल्य काल से ही बच्चों के अंदर सेवा की भावना पैदा करना चाहिए। यह माता-पिता एवं शिक्षकों का दायित्व है
